मर्कटासन परिचय विधि लाभ और हानियां
!!!---: मर्कटासन विधि लाभ और सावधानियां :---!!! ==================≠============= कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी और साइटिका के लिए विशेष उपयोगी आसन मर्कटासन । भूमिका अक्सर डेस्क जॉब करने वालों को पीठ और कंधें में दर्द होने की शिकायत रहती हैं। इसकी बड़ी वजह बदलती जीवनशैली भी है। ठीक से नींद न लेना, चौबीस घंटे में आधे से अधिक समय बैठे रहना, शारीरिक गतिविधियों में कम हिस्सा लेना भी पीठ दर्द और पेट की चर्बी बढ़ने का कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर के पास भागने की बजाय योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि डॉक्टर आपको दर्द की दवा दे सकते हैं, लेकिन आपकी जीवनशैली नहीं सुधार सकते। तो पीठ दर्द और पेट की चर्बी कम करने के लिए जानें, आपको कौन सा योगासन अपनाने की जरूरत है। परिचय "मर्कटासन" में दो शब्द है मर्कट+आसन । मर्कट वानर (बंदर) को कहा जाता है । बंदर की तरह है शरीर को करने से मर्कटासन बनता है । इसलिए इस आसन को वानरासन भी कहा जा सकता है । मर्कटासन को अंग्रेजी में "मंकी पोज़" (Monkey Pose) कहा जाता है। यह आसन कमर दर्द और पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे करन...